फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा: कैटल कैचर से गौशाला तक पहुंचाए जाएंगे निराश्रित पशु, खटीमा नगर पालिका ने किया वाहन का शुभारंभ

Fri, 25 Sep 2026 12:21 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा नगर पालिका ने निराश्रित पशुओं को गौशाला पहुंचाने के लिए कैटल कैचर वाहन का शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
.खटीमा में कैटल कैचर वाहन का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से हल्दीघेरा गांव में हाईटेक गोशाला का लोकार्पण किए के बाद नगर पालिका ने निराश्रित पशुओं को गौशाला तक पहुंचाने की पहल शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी कैटल कैचर वाहन (पशु पकड़ने वाला वाहन) का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही नगर क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित पशुओं को गौशाला तक पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया गया। पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों ने नगर क्षेत्र की सीमा में घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौशाला तक पहुंचाया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नगर क्षेत्र में निराश्रित पशुओं की समस्या को कम करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना है।निराश्रित पशुओं की सुरक्षा और नगरवासियों को पशुओं से होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

कैटल कैचर वाहन के माध्यम से नगर क्षेत्र के निराश्रित पशुओं को व्यवस्थित तरीके से गौशाला पहुंचाया जाएगा। वहां पर प्रदीप ठाकुर, कृष्णा, विजय, गौरव, शिवम कुमार, नीरज, नरेंद्र गुप्ता, राजीव कुमार, काशी, अमरजीत, राजा, विक्रम, आनंद, अमन, देव, राकेश, शिवम, रविंद्र, सुरेंद्र आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें