फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गर्भवती महिलाओं की जांच व टीकाकरण में खटीमा सबसे आगे

Thu, 25 Dec 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अप्रैल 2024 से नवंबर 2025 तक गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों के पंजीकरण, जांच व टीकाकरण के मामले में खटीमा नौ ब्लॉकों में सबसे आगे रहा है। यहां पर 98 फीसदी महिलाओं और बच्चों को ग्रामीण क्षेत्रों में यह बुनियादी सुविधाएं दी जा चुकी हैं जबकि गदरपुर और रुद्रपुर में अभी तक सबसे कम 91 प्रतिशत टीकाकरण ही हो सका है। हालांकि, अभी इस वित्तीय सत्र के चार महीने शेष हैं। अप्रैल तक रुद्रपुर और गदरपुर भी अपने लक्ष्य को पा लेंगे। जिले में बाजपुर को 4244, गदरपुर को 3956, जसपुर को 3854 काशीपुर को 6428, खटीमा को 5146, रुद्रपुर को 8952, सितारगंज को 4853 टीकाकरण का लक्ष्य अप्रैल 2025 तक पूरा करना है। नियमित टीकाकरण के जरिए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं और शून्य से पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। यह टीकाकरण उनको कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। साथ ही उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।
विज्ञापन


कहां कितना टीकाकरण-
बाजपुर 96 फीसदी
गदरपुर 91 फीसदी
जसपुर 93 फीसदी
काशीपुर 95 फीसदी
खटीमा 98 फीसदी
रुद्रपुर 91फीसदी
सितारगंज 94 फीसदी

कोट-
गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जांच और टीकाकरण पर विभाग गंभीरता से काम कर रहा है। अभी चार महीने शेष हैं। अप्रैल तक सभी खंडों में लक्ष्य पूर्ण कर लेंगे।
- केके अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें