जसपुर। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसानों ने राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने इस दौरान काश्तकारी में आ रही कठिनाइयों पर भी चर्चा की। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सदस्य ग्राम भगवंतपुर में चौधरी किशन सिंह के आवास पर एकत्र हुए। उन्होंने यहां किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की याद में हवन किया। उनके चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उनके विचारों को साझा किया। वहां भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, जागीर सिंह, शीतल सिंह, संजय राजपूत आदि थे।