फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तहसील में किया खटीमा फाइबर्स के खिलाफ कर्मियों का प्रदर्शन

Mon, 24 Apr 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा फाइबर्स फैक्टरी से निकाले गए कर्मचारियों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन कर धरना दिया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। निकाले गए श्रमिकों ने फैक्टरी प्रबंधन पर बिना नोटिस और कारण बताए दो सौ कर्मचारियों को काम से हटाये जाने और कई माह से वेतन न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को लोहियाहेड रोड स्थित खटीमा फाइबर्स फैक्टरी से निकाले गए कर्मचारी तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि जब से फैक्टरी की स्थापना हुई है तब से कई बार विभिन्न कारणों से फैक्टरी बंद हुई है। बावजूद इसके कर्मचारियों ने एक होकर फैक्टरी प्रबंधन का साथ दिया। इसके बाद भी फैक्टरी प्रबंधन लगातार कर्मचारियों को आर्थिक शोषण करता रहा।
कहा कि कुछ दिन पूर्व फैक्टरी में कार्य करने वाले दो सौ कर्मचारियों को निकाल दिया गया और उनका बोनस एवं वेतन का भुगतान नहीं किया। निकाले गए श्रमिकों ने एसडीएम रविंद्र बिष्ट से फैक्टरी प्रबंधन से श्रमिकों को कार्य में बहाल करने और बकाया धनराशि भुगतान कराने की मांग की। मांगों का समाधान नहीं होने पर उन्होंने परिवार के साथ धरने पर बैठने की चेतावननी दी। वहां अखिलेश कुमार, सचिन सिंह राणा, महेश चंद, नजीर अंसारी, गोविंद राम, चुन्नी लाल, हरि सिंह, रवि बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें