फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा ने बनबसा को 6-0 से हराया

Tue, 20 Oct 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। स्व. देवसिंह पोखरिया की स्मृति में शारदा स्टेडियम भट्टा में फुटबाल टूर्नामेंट जारी है। चौथे दिन पैंथर स्क्वाॅयड खटीमा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फागपुर, बनबसा (चंपावत) की टीम को 6-0 के बड़े अंतराल से पराजित किया।
विज्ञापन

मैच के 9वें मिनट में खटीमा के राहुल बोरा ने पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 20वें मिनट में पीयूष धामी ने गोल कर अपनी टीम की बढ़त 2-0 कर दी। हर्षित ने भी 35वें मिनट में एक गोल किया। हरीश उर्फ हैरी ने 50वें और 60वें मिनट में लगातार दो गोल किए। 65वें मिनट में दीपेश ने टीम के लिए छठा गोल किया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए हरीश मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। वहां मुख्य अतिथि विधायक भुवन कापड़ी, रंजीत मेहरा, बलबीर सिंह खोलिया , प्रवीण भंडारी, प्रेम पोखरिया, पीयूष बोरा, चंद्र भट्ट, डीके भट्ट, देवेन्द्र खोलिया,नरेंद्र आर्य, लक्ष्मण राणा,मदन यादव, गणेश ऐरी आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें