फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2002 विधानसभा चुनाव प्रचार में खटीमा आयी थीं सुषमा स्वराज

विज्ञापन
खटीमा में 2002 विधानसभा चुनाव में प्रचार को आई थीं सुषमा स्वराज। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा (ऊधमसिंह नगर)। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुषमा राणा के चुनाव प्रचार के लिए यहां पहुंचीं थीं। तब उन्होंने थारु राजकीय इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान यहां पहुंची तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज ने तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख और विधानसभा चुनाव की भाजपा प्रत्याशी सुषमा राणा को विजयी बनाने की अपील की थी। उन्होंने क्षेत्र एवं प्रदेश की जनता से अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व को मजबूत करने की अपील की थी। इस दौरान तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ममता पलड़िया, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरीश जोशी, राजेंद्र सिंह भंडारी राजू, गोपाल राणा चांदा, जया जोशी, संजीव बत्रा, अनिल बंसल, कैलाश मनराल दान बहादुर सिंह आदि थे।

खटीमा में 2002 विधानसभा चुनाव में प्रचार को आई थीं सुषमा स्वराज।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें