फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत खलिहान छोड़ अब खिलाड़ी स्टेडियम में दिखाएंगे प्रतिभा 

Tue, 07 May 2019 01:11 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नागपुर स्टेडियम
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ी अब खेत खलिहान के मैदानों को छोड़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन स्टेडियम में दिखाएंगे। इन्हें गांवों में ही खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा और शहर की दौड़ भाग से मुक्ति मिल सकेगी। इसके लिए युवा कल्याण विभाग ने गदरपुर, दिनेशपुर, केलाखेड़ा और नानकमत्ता में मिनी स्टेडियम और बहुउद्देशीय हॉल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। साथ ही तीन स्टेडियम के लिए तो बजट भी मंजूर कर दिया है। 

विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग गदरपुर में दो और दिनेशपुर, केलाखेड़ा और नानकमत्ता में एक-एक मिनी खेल स्टेडियम और बहुउद्देशीय हाल बनाने जा रहा है। विभाग राज्य सेक्टर और केंद्र की खेलो इंडिया योजना के तहत ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए ब्लॉक व ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम बनाने में जुटा है।

बहुउद्देशीय हाल में खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, जूडो, बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग जैसे अन्य खेलों का प्रशिक्षण मिलेगा। मिनी खेल स्टेडियम में मैदान के साथ ही दौड़ के ट्रैक भी बनाए जाएंगे। राज्य सेक्टर से गदरपुर के लिए 376.56 लाख, दिनेशपुर के लिए 389.30 लाख और नानकमत्ता के लिए खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत 450.06 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


मिनी स्टेडियम के चयनित स्थान
1. गदरपुर          राउमा स्कूल कुल्हा।
2. गदरपुर          राइका सकैनिया।
3. दिनेशपुर        राजकीय इंटर कॉलेज
4. बाजपुर         चार एकड़ भूमि केलाखेड़ा।
5. नानकमत्ता      नानक सागर के पास

कोट
जिले के ग्रामीण इलाकों में पांच मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा। तीन के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। इसके लिए नापजोख भी कर ली गई। मुख्यालय से ही नापजोख और आगणन बनाने का कार्य किया गया है। नानकमत्ता और केलाखेड़ा के मिनी स्टेडियमों का निर्माण खेलो इंडिया योजना के तहत होगा। अन्य तीन मिनी स्टेडियम राज्य सेक्टर योजना से बनेंगे।
विज्ञापन

 - मोहन सिंह नगन्याल, युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें