काशीपुर। गांव जुड़का के जंगलों में वन विभाग की टीम ने रात में गश्त के दौरान तस्करी की जा रही खैर की लकड़ी बरामद की। वन कर्मियों का देख तस्कर अपनी बाइकें छोड़कर फरार हो गए। तीन बाइकों को वन विभाग ने जब्त किया। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ किरन शाह ग्वासीकोटी ने बताया कि मंगलवार की रात को जुड़का में वन सुरक्षा बल के रेंजर अशोक कुमार टम्टा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। इस दौरान नौ गिल्टे बरामद हुए और आरोपी तीन बाइकों को छोड़कर फरार हो गए। खैर के गिल्टों के अलावा बाइकाें को कार्यशाला वर्कशॉप में सुरक्षित रखा गया है।