फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलात और पुलिस टीम ने मारा छापा, खैर के 39 गिल्टे और 6 बाइक बरामद

विज्ञापन
बाजपुर के बरहैनी रेंज में बरामद खैर के 39 गिल्टे और टीम। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। जंगलात और पुलिस टीम ने एक घर के अंदर छिपाकर रखे खैर के 39 गिल्टे और छह बाइक बरामद की। मौका पाकर तस्कर फरार हो गए। एक नामजद और पांच अन्य तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर बरहैनी रेंजर रूपनारायण गौतम, बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल जोशी ने टीम के साथ गांव सिहाली निवासी अंग्रेज सिंह के घर पर छापा मारा।
तलाशी लेने पर खैर के 39 गिल्टे और जंगल से गिल्टों का ढुुलान करने में प्रयुक्त की गई छह बाइकें बरामद हुई। आरोपी तस्कर अंग्रेज सिंह और उसके पांच अन्य साथियों पर धारा 41, 42, 52 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सभी आरोपी फरार मिले। टीम में हेमचंद, लक्ष्मण सिंह जीना, कैलाश तिवारी, नईम अहमद, नीरज तिवारी, जयप्रकाश यादव, दीपक नेगी, नीरज रौतेला, बिशन, महेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें