फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जीएसटी की मार से फींका पड़ रहा खादी का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आजादी के आंदोलन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भावनाओं से जुड़ी खादी की बिक्री घट गई है। गांधी आश्रमों के स्टॉल पर खादी की बिक्री कम होने से आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। बेहतर गुणवत्ता होने के बाद भी खादी को लोग कम पसंद कर रहे हैं। सर्दियों में कभी खादी की रजाई, लिहाफ और सदरी की होती थी डिमांड, जो अब ना के बराबर है। इसका एक प्रमुख कारण जीएसटी की महंगी दरें भी हैं।
विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी ने विदेशी कपड़ों की होली जलाकर उस दौर में हाथ से काते हुए सूत और हथकरघा पर बनाए गए खादी कपड़े पहनने का आह्वान किया था। देश आजाद होने के बाद सरकार ने सूत कातकर हथकरघा पर खादी बनाने वाले बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए शहर और कस्बों में श्री गांधी आश्रम खादी भंडार शुरू किए।
वर्ष 2015 तक इन खादी भंडारों की बिक्री काफी अच्छी रही पर इसके बाद लोगों का खादी से रुझान कम होने के कारण लगातार बिक्री में गिरावट आती रही। कोरोना के बाद तो स्थिति यह आ गई कि खादी की बिक्री में साठ फीसदी की कमी आ गई। हालात ऐसे हैं कि बिक्री न होने से कई भंडारों पर छह-छह माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। सिर्फ बिजली और भवन का किराया ही बमुश्किल निकल पा रहा है।
विज्ञापन


कोट
सरकार ने खादी पर जीएसटी लगाया है। 25 सौ रुपये तक की खरीद पर 5 फीसदी और 25 सौ रुपये से अधिक की खरीद पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया है। ऐसे में खादी के उत्पाद लोग कम खरीद रहे हैं। पहले गांधी आश्रम में सदरी ऊनी, सदरी मोटी, शाल चादर, कंबल, लिहाफ की अच्छी बिक्री होती थी।
विज्ञापन


- कुंवरपाल सिंह, प्रभारी श्री गांधी आश्रम खादी भंडार, काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें