दिनेशपुर में फुटबाल मैच में भिड़ंते दिल्ली व रामनगर के खिलाड़ी।
दिनेशपुर। पवित्र यंग क्लब की ओर चल रहे गुरुपद विश्वास मेमोरियल अंतरराज्यीय फुटबाल टूर्नामेंट के चौथे नॉकआउट मैच में केएफसी दिल्ली की टीम ने रामनगर को 3-1 से पराजित किया।
बुधवार को शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में खेले गए चौथे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर से पहले दिल्ली की टीम से खेल रहे दक्षिण अफ्रीकी देश घाना मूल के सैम और डीको ने एक-एक गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद दिल्ली के खिलाडियों ने एक और गोल कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। अंत तक रामनगर की टीम एक गोल ही कर सकी।दिल्ली के सैम ने दो गोल किए। उन्हें व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग और अन्य अतिथियों ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।