फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हम अश्क छुपा लेंगे हम दर्द को सह लेंगे......

Sat, 07 Oct 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कानूनगोयान मोहल्ला में मंसा देवी शोभा यात्रा के संस्थापक रमेश चंद्र शर्मा खुट्टू मास्टर की स्मृति में एक काव्य संध्या आयोजित की गई। शुभारंभ शर्मा की धर्मपत्नी कुंती शर्मा, मुख्य अतिथि विजेन्द्र चौधरी, शालिनी शर्मा, नीलेश कुमार ने किया। सर्वप्रथम कवि सोमपाल प्रजापति, कवि शेष कुमार सितारा व विवेक प्रजापति द्वारा माता सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कवि सोमपाल सिंह प्रजापति ने आसमान में उड़ने वाले समझ तुझे ये जाना है, नहीं ठिकाना है वहां कोई लौट कर जमीं पर आना है। कवि कैलाश चन्द्र प्रजापति ने जो रिश्ते रब बनाता है नहीं वो टूटते ऐसे आदि का का पाठ किया गया। अध्यक्षता गन्ना उपायुक्त काशीपुर नीलेश कुमार और संचालन प्रतोष मिश्रा ने किया। यहां पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष चौधरी भीम सिंह , ब्राह्मण सभा अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद सर्वेश शर्मा, शकुन सक्सेना, राही अंजाना, कवि विवेक प्रजापति आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें