फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अमृत भारत स्टेशन योजना में काशीपुर जंक्शन का होगा कायाकल्प

Thu, 13 Jul 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग 8.55 करोड़ की लागत से आधुनिक सुख-सुविधाओं से होगा सुसज्जित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। काशीपुर जंक्शन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 8.55 करोड़ की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। स्टेशन पर वर्तमान में तीन प्लेटफार्म और चार लाइन के साथ यहां से प्रतिदिन चार गाड़ियां और 30 रेलगाड़ी गुजरती हैं।
काशीपुर रेलवे स्टेशन रामनगर-मुरादाबाद रेल खंड पर स्थित होने के चलते इसकी विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब इस स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण किया जाएगा। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया योजना के तहत दो पुराने परित्यक्त अधिकारी विश्रामालय एवं अधीनस्थ विश्राम गृह को तोड़कर मार्ग को चौड़ा होगा। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए रेलवे परिसर में बने अस्पताल के पास निचले क्षेत्र को ऊंचा कर पार्किंग क्षेत्र में सुधार किया जाएगा। आरक्षण कार्यालय गेट के सामने आईआरसीटीसी काउंटर को बुकिंग हाॅल में तथा स्टेशन के सामने खुले में सेप्टिक टैंक को उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना है। वहीं प्लेटफार्म के शेड को बदल कर उसके स्थान पर एल्युमिनियम शीट के शैड बनाया जाएगा। प्रतीक्षालय कक्ष में यात्रियों की सुविधा के लिए उचित माॅड्यूलर दीवार रैक उपलब्ध होगी। अधीनस्थ विश्रामालय के सामने स्थित स्टेशन अधीक्षक आवास और यूनियन कार्यालय को तोड़ कर उसे अन्यत्र स्थानांतरित कर इस क्षेत्र में ग्रीन पैच बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ सिंह ने बताया फसाड लाइटिंग में सुधार, एलईडी फिटिंग, स्ट्रीट लाइट पोल्स, एलईडी साईनेज व स्टेशन नाम बोर्ड, फ्लड सहित एलईडी ल्यूमिनेयर फिटिंग्स, मिनी मास्ट लाईट व छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगेंगे। यात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी देने के लिए स्वचालित घोषणा प्रणाली के अलावा पीआरएस/यूटीएस हाॅल में 65 इंच एलईडी डिजिटल साइनेज लगाया जाएगा। प्लेटफार्म 1, 2 व 3 पर सिंगल लाईन ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड तथा प्लेटफार्म संख्या 2 व 3 पर कोच डिस्प्ले गाइडेंस सिस्टम तथा प्लेटफार्म संख्या एक व पैदल उपरिगामी पुल पर एट-ए-ग्लांस बोर्ड लगेंगे। स्टेशन के प्रवेश/निकास द्वार व प्लेटफार्म पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही प्लेटफार्म एक का विस्तार सैलून साईडिंग को तोड़ कर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें