फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फायरिंग मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Jul 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर में असलहों के साथ गिरफ्तार आरोपी।
विज्ञापन
घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा और बंदूक बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गदरपुर। तीन दिन पहले कुलवंतनगर डाम के पास हुई फायरिंग के मामले में नामजद सात आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर प्रयुक्त बंदूक, तमंचा और बाइक बरामद की है। पुलिस फरार पांच आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बुधवार को एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 10 जुलाई की शाम कनकटा निवासी इरफान, रंजीत सिंह फौजी, सोनू संधू, नबी अहमद उर्फ नबिया, सफी अहमद, काका एवं मेजर सिंह अवैध हथियारों और लाठी-डंडों से लैस होकर कुलवंत नगर डाम के पास आये थे। उन्होंने कुलवंतनगर निवासी नंदराम, उसके भाइयों और साथियों पर हमला कर फायरिंग की थी। फायरिंग में कृष, शिवम और भोला छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नंदराम की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी लेकिन आरोपी घरों में नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एसओ राजेश पांडेय की अगुवाई में टीम ने कुलवंतनगर डाम के पास छापा मारा। टीम ने ग्राम कनकटा निवासी रंजीत सिंह उर्फ फौजी और इरफान अली को दबोच लिया। पुलिस ने रंजीत सिंह उर्फ फौजी की निशानदेही पर 12 बोर की बंदूक, एक कारतूस एवं इरफान अली के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस के साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहां पर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें