फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर डिपो को जल्द मिलेगी पांच सीएनजी बसें

Thu, 01 Oct 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज के काशीपुर डिपो को जल्द ही पांच नई सीएनजी बसों की सौगात मिलने वाली है। नई बसों को दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को परेशानी से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में दिल्ली रूट पर यात्रियों का दबाव सबसे ज्यादा रहता है। दशहरा, दीपावली और छठ के चलते दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जाने वाले यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है, लेकिन काशीपुर डिपो से दिल्ली रूट पर वर्तमान में मात्र छह बसों का ही संचालन हो रहा है। डिपो से पहले दिल्ली रूट पर 15 बसें चलती थीं। सुबह छह से रात 10 बजे तक हर एक घंटे में दिल्ली के लिए बस उपलब्ध रहती थी। लेकिन बीएस-4 की बसें हटने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
इनसेट
बसें बंद होने से कर्मचारी भी आक्रोशित
दिल्ली रूट पर बस कम होने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। यात्रियों को प्राइवेट बसों या टैक्सी में अधिक किराया देकर जाना पड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारियों ने बीएस-4 की बसों को बंद जाने का विरोध में आक्रोश जताया है। कर्मचारियों का कहना है कि इससे राजस्व का नुकसान होने के साथ-साथ कर्मचारियों के काम पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट
उच्चाधिकारियों को बसों की कमी से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही पांच नई सीएनजी बसें डिपो को मिलने वाली हैं। इसके बाद दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ जाएगी। बीएस-4 की बसों को मेरठ, बिजनौर रूट पर भेजा जाएगा। -इंदिरा भट्ट, सहायक महाप्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें