काशीपुर। सप्ताह भर पहले खत्म हुआ मोबिल ऑयल अब काशीपुर डिपो को मिल गया है। इससे अब रोडवेज बस की सर्विस शुरू हो गई है।
काशीपुर डिपो से देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, चंड़ीगढ़, बरेली सहित अन्य स्थानों को रोडवेज बस सेवा है। इन रूट पर 40 से अधिक बस चलती हैं। ऐसे में डिपो की वर्कशॉप में रोजाना किसी न किसी बस की सर्विस होती है।
डिपो में पिछले दो सप्ताह से मोबिल ऑयल की कमी रही, जिससे बस की सर्विस करने में समस्या हो रही थी। डिपो की मांग पर माेबिल ऑयल आ गया है।
डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि मोबिल ऑयल मिल गया और बस सर्विस का कार्य शुरू कर दिया गया है।