फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर बार एसोसिएशन ने देहरादून को नौ विकेट से हराया

Mon, 22 Dec 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में टूर्नामेंट में बल्लेबाजी कर शुभारंभ करते उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस आलोक मेह
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड ऑल बार एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया। इस दौरान आयोजित उद्घाटन मैच में काशीपुर बार एसोसिएशन की टीम ने देहरादून बार एसोसिएशन की टीम को नौ विकट से हरा दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड ऑल बार एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मोहल्ला कटोराताल स्थित छावनी चिल्ड्रन एकेडमी खेल मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विभिन्न बार एसोसिएशनों के अधिवक्ताओं के आपसी मेलमिलाप और एकता का संगम है। उन्होंने अपने पुराने क्रिकेट दिनों को याद करते हुए आयोजन की सराहना की। बाद में न्यायमूर्ति मेहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रथम अपर एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल व द्वितीय अपर एवं जिला न्यायाधीश रीतेश कुमार श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चौबे ने की। स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजन समिति अध्यक्ष अधिवक्ता उमेश जोशी सहित विभिन्न बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने अधिवक्ता अतुल अग्रवाल की पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार का अनावरण किया जिसमें एक “डेस्टिनी” स्कूटी को पुरस्कार के रूप में प्रदर्शित किया गया। संचालन अधिवक्ता अभिताभ सक्सेना ने किया। यहां पर पूर्व मेयर ऊषा चौधरी, दिनेश चंद्र रावत, शैलेंद्र मिश्रा, नृपेंद्र चौधरी, मोहम्मद वकील सिद्दीकी, दीपिका गुड़िया आत्रेय, विनोद वात्सल्य, सुखवीर सिंह, भास्कर त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


काशीपुर और दून के बीच हुआ पहला मुकाबला
टूर्नामेंट का पहला मैच काशीपुर और देहरादून बार एसोसिएशन टीम के बीच खेला गया। काशीपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। देहरादून की टीम निर्धारित 20 ओवर के मैच में 19.3 गेंद पर 90 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें सर्वाधिक 19 रन विवेक शर्मा ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशीपुर की टीम ने 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर मैच जीत लिया। काशीपुर की ओर से सरफराज ने सर्वाधिक चार विकेट लेकर 12 रन दिए। जबकि मोहतसिम ने सर्वाधिक 42 रनों का योगदान दिया। सरफराज को मैन ऑफ दे मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें