फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर और रुद्रपुर को मिलीं नई बसें

विज्ञापन
काशीपुर रोडबेज परिसर में खड़ी नई बस। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
यात्रियों को रोडवेज की खटारा बसों से छुटकारा मिल जाएगा। काशीपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी डिपो को 10 नई बसें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मुख्यालय से काशीपुर, रुद्रपुर डिपो में चार-चार और हल्द्वानी डिपो में अशोका लीलैंड की दो नई बसें पहुंच चुकी हैं। काशीपुर डिपो में अब 38 बसें और नौ अनुबंधित बसों का बेड़ा हो गया है। ये नई बसें 49 सीटर, पावर क्लच, सीसीटीवी, दो आपातकालीन खिड़की के साथ छत पर भी आपातकालीन मार्ग, डेंजर अलार्म सिस्टम, डीजल टैंक लॉक, मार्ग स्क्रीन सुविधा से लैस हैं।
विज्ञापन

काठगोदाम एजीएम तकनीकी इंद्रासन ने बताया काशीपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी डिपो को 10 नई बसें मिल गई हैं। टाटा की बसों में संशोधन की प्रक्रिया चल रही है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल ने बताया बसों को दिल्ली मार्ग पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें