फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निबंध प्रतियोगिता में करणवीर और रश्मि प्रथम

Mon, 05 Oct 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा डिग्री कॉलेज में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का विकसित भारत कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्य, विकसित भारत 2047 : मेरी कल्पना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषयों पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में करणवीर सिंह और रश्मि राणा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपा जोशी ने द्वितीय और करण पोखरिया, सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहां प्राचार्य डाॅ. सुनील कटियार, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. एफडी राही,डॉ. रोमा गुहा,डॉ. रेखा पांडे, डॉ. रेखा देव, डॉ. नमिता सामंत, डॉ. पिंकी भट्ट, डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार, डॉ. पूजा कापड़ी आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें