फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 15 साल से जर्जर हाई टेंशन पोल, हादसे का बना खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गड्ढा कॉलोनी रोड स्थित न्यू शांति कॉलोनी में हाई टेंशन विद्युत पोल 15 वर्षों से जर्जर हैं। यहां रहने वाले धीरज सक्सेना ने बताया कि उनके मकान के पीछे जर्जर पोल लगे हैं जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इन पोलों का निचला हिस्सा आधे से अधिक गल चुका है। इनके कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम के अलावा सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई है लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कर जर्जर पोल को हटाकर सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें