खटीमा। जापान में चल रहे एशियन गेम्स में चकरपुर निवासी सेना (कुमाऊं रेजिमेंट) में हवलदार व अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने कांस्य पदक जीतकर खटीमा व प्रदेश का मान बढ़ाया है। बुधवार को कपिल को उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज से हार का सामना करना पड़ा था।
कपिल के बेसिक कोच पूरन सिंह बोरा ने बताया कि हार के बावजूद उनके कांस्य पदक जीतने पर गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने बताया कि सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2012 में पहली बार विधायक बनने के बाद खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा दिया था। इसी का परिणाम है कि आज उत्तराखंड के खिलाड़ी देशभर में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री के साथ भारतीय बॉक्सिंग संघ, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ, भारतीय बॉक्सिंग चयन समिति, खेल निदेशालय उत्तराखंड, जिला खेल कार्यालय, जिला क्रीड़ा अधिकारी, डिप्टी डायरेक्टर, संयुक्त सचिव आदि ने उन्हें बधाई दी है। संवाद