फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रूट डायवर्ट का कांवड़ियों ने किया विरोध, एक घंटा लगाया जाम

Wed, 06 Mar 2024 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस-प्रशासन की ओर से कांवड़ियों के लिए किए गए रूट डायवर्ट को लेकर कांवड़ियों ने रोडवेज बस स्टेशन के सामने जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक से श्रीराम लीला मैदान होते हुए कुंडेश्वरी रोड पर कांवड़ियों को निकालने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। पुलिस की ओर से रामलीला ग्राउंड में कांवड़ियों के ठहरने, शौचालय और भंडारे की व्यवस्था की गई है। इस डायवर्ट रूट का दर्जनों कांवड़ियों ने विरोध करते हुए लगभग 12 बजे रोडवेज बस स्टेशन के पास एक घंटे जाम लगा दिया। उनका कहना था कि वह इतनी दूर से चलकर आ रहे हैं और यहां आकर इतना घूमकर आने से उन्हें परेशानी होगी।
तब पुुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाजपुर रोड पर आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए यह व्यवस्था की गई है। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया सही स्थिति बताने पर कांवड़ियों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


....05 केएसपी 12 पी....काशीपुर के रोडवेज बस स्टेशन के सामने जाम लगाते कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें