फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर: कांवड़ियों ने ढाई साल के बच्चे को पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। काशीपुर हाईवे पर पीलीभीत के लिए जा रहे डाक कांवड़ वाहन में अचानक ढाई साल का बच्चा आ गया। वाहन में बच्चे को रोता देख कावड़ियों ने रुद्रपुर में पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बच्चे के परिजनों का पता लगाकर उन्हें सकुशल बच्चा सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि गदरपुर निवासी सोनू कांवड़ यात्रा में हरिद्वार गया था और साथ ही बच्चे को ले गया था। वापस आते समय केलाखेड़ा के पास उसने बच्चे को कांवड़ियों वाले एक वाहन में यह सोचकर बैठा दिया कि वह गदरपुर में उसे उतार लेगा लेकिन किसी कारणवश वाहन रुद्रपुर आ गया और बच्चे को देखकर कांवड़िये सकते में आ गए। बताया कि बच्चे को सकुशल उसके घर ले जाकर मां के पास छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन


फोटो
18 आरडीपी 07 पी - गदरपुर में पुलिस के बीच मां की गोद में मौजूद बच्चा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें