फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कमल कर्नाटक बने यूकेडी के पंतनगर-जवाहरनगर अध्यक्ष

Mon, 15 Dec 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। परिसर के गांधी पार्क में रविवार को जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी की अध्यक्षता में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की बैठक आयोजित की गई। इसमें नेगी ने कहा कि आज उत्तराखंड की जननी यूकेडी को युवाओं की जरूरत है। बैठक में नए युवाओं, किच्छा से अरविंद बिष्ट व भूपेंद्र नेगी, जवाहरनगर से रविंद्र सिराड़ी, धीरज बिष्ट, कमल कर्नाटक, गिरीश मेहरा, कमलेश बोरा व भवानी पनेरू आदि ने सदस्यता ग्रहण करते हुए अपने विचार रखे। इसके बाद कमल कर्नाटक को पंतनगर-जवाहरनगर क्षेत्र का नगर अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर कमल बिष्ट, ख्याली सिंह, राजेंद्र, भानू प्रताप मेहरा, भूपेंद्र मेहरा, श्याम सिंह, बल्लू कार्की, हेमंत, हरीश, हेमू नेगी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें