फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणी का जल्द होगा‘कल्याण’

Thu, 23 Nov 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। 
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बदहाली का दंश झेल रही रुद्रपुर की कल्याणी नदी के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। डीएम ने इसके जीर्णोद्धार के लिए सिंचाई, भूमि संरक्षण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक में डीएम नीरज खैरवाल ने अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों के प्रस्ताव ओर निर्माण कार्य कराये जाते हैं। उनके फोटोग्राफ भी हरहाल में प्रस्तुत किए जाए।। उन्होंने भूमि संरक्षण एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर रीवर ट्रेंनिग कार्यक्रम के तहत नदियों से भूकटाव रोकने के लिये तटबंध और स्पर बनाने को कहा। कहा कि यदि नदियों की ठीक तरह से सफाई कर दी जाय तो नदियों से भूकटाव होने की संभावना नहीं रहेगी।

डीएम ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक जनपद में एक नदी का कायाकल्प किया जाना है। इसके तहत जिला मुख्यालय स्थित कल्याणी नदी का जीर्णोद्धार करने के लिए सिंचाई, भूमि संरक्षण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराएं। विधायक राजकुमार ठुकराल ने बागवाला ग्राम में झील क्षेत्र में रह रहे अनुसूचित जाति के परिवारों के लिए योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक सुरक्षात्मक विकास कार्य किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


एक अन्य बैठक में डीएम ने बहुक्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के अंतर्गत नए प्रस्तावों की स्वीकृति,11वीं और 12वीं पंचवर्षीय योजना के पुराने गतिमान कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार पांडे, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी अमित कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डा. अभय सक्सेना, नरेश चंद्र पाल, ब्लॉक प्रमुख दलजीत सिंह खुराना, एस के श्रीवास्तव, विनोद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें