फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: श्रीमद्भागवत के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

Thu, 20 Feb 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर/दिनेशपुर। श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। बुधवार को महिला शक्ति ग्रुप जयनगर के सौजन्य से लक्ष्मी विहार कॉलोनी में सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने ढोल, बाजों के साथ मुख्य यजमान सुनीता पुनेठा और मनोज पुनेठा के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा श्री अष्ट भुजा विंध्यवासिनी मंदिर जयनगर नंबर चार से जल लेकर कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। वृंदावन से आए कथा वाचक आचार्य हेमंत कृष्णाचार्य ने कहा श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से जीवन का उद्धार हो जाता है। इससे पूर्व आचार्य को पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कविता नेगी, पंडित बाल कृष्ण बृजवासी, प्रियंका जोशी, नेहा मेहता, मंजू बोरा, कंचन सिंह, संगीता कन्याल, कमला भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें