खटीमा। 100 प्रतिशत पदोन्नति समेत चार सूत्री मांगों के लिए वन आरक्षियों का कार्य बहिष्कार बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बीट अधिकारी-वन आरक्षी संघ के बैनर तले धरने पर बैठे सुरई, किलपुरा, खटीमा, दक्षिणी जौलासाल, रनसाली, शारदा रेंज के वन आरक्षियों ने वन सेवा नियमावली 2018 को पूर्व की भांति लागू करने की मांग की है। उन्होंने वन आरक्षियों के कंधे पर एक स्टार दिए जाने, एक माह का अतिरिक्त वेतन और वन चौकियों पर तैनात वन आरक्षियों के लिए एचआरए अनुमन्य की मांग की। वहां पर मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, कुमारी नाजिश, ऋचा भारद्वाज, सुखविंदर सिंह, गंगाराम, आरती, गणेश पलड़िया, भगत मेहरा, मंजीत राणा आदि थे। संवाद