फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर के रंपुरा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रंपुरा वार्ड नंबर 23 स्थित कटोरी मंदिर से शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रख क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने विशेष रूप से शिरकत की। ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में समरसता और शांति का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा और ऐसे अनुष्ठान हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से दिनेश कोली, राम सेवक कोली, पूरन लाल पप्पू, सिया राम, धर्मपाल, सुनील चुघ, राजू गुप्ता, आनंद शर्मा, गोविंद, सुरेश, केरू मण्डल, शिव कुमार, सुरेश, तुलाराम, मीलाल भगत, ओमप्रकाश, अरुण, दीपक, मुस्कान, पायल, अन्नू, कुसुम, गीता, राम प्यारी, सीमा, मोर कली, राम कली, उषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-03पी- रुद्रपुर में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। साथ में पूर्व विधायक ठुकराल। आयोजक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें