फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकीर्तन से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
शक्तिफार्म में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। हरिनाम संकीर्तन से पूर्व शुक्रवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस दौरान सूखी नदी से जल भरकर गांव की परिक्रमा के बाद कलश को मंदिर में स्थापित किया।
विज्ञापन

शनिवार से जयंतनगर गांव में दो दिवसीय 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिनेशपुर के राधा रानी संप्रदाय, निमाई संप्रदाय, राधा कृष्ण संप्रदाय, पाड़ागांव के विष्णुप्रिया संप्रदाय और टैगोरनगर के नित्यानंद संप्रदाय सहित पांच कीर्तन मंडली प्रभु का गुणगान करेंगी। आयोजन समिति अध्यक्ष सुधांशु मंडल ने बताया कि सोमवार को कीर्तन के समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहां रतन गोलदार, विवेक राय, रविंद्रनाथ हीरा, नमिता मिर्धा, पुष्पा राय, कीर्ति हीरा, हांसी रानी, पुष्पा मजमुदार, स्नेह विश्वास, आशा दत्त, संकरी राय, पुष्पा सरकार, हेमा मल्लिक, तारापद राय, राधा विश्वास, विशु गोलदर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें