फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति कोरंगा ने जीती ऑलओवर चैंपियनशिप

Tue, 07 Mar 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
शांतिपुरी में आयोजित प्रतियोगिता में मुर्गाझपट खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 युवा कल्याण विभाग की ओर से जीआईसी में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैंपियनशिप शांतिपुरी नंबर दो की ज्योति कोरंगा ने जीती।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक प्रधानाचार्य एसपी मिश्रा किया। बालक वर्ग 100 मी. दौड़ में यश कोरंगा, बालिका में ज्योति कोरंगा प्रथम रहे।  200मी. दौड़ में बालक में सुमित, बालिका में ज्योति कोरंगा प्रथम प्रथम रही।

रस्सा कस्सी बालक और बालिका में शांतिपुरी नंबर दो प्रथम रहा। मुर्गाझपट बालक में प्रवीन सिंह प्रथम और बालिका में ज्योति पाठक प्रथम, गोला फेंक बालक में करन सिंह प्रथम और बालिका में नेहा प्रथम, वॉलीबाल बालक में शांतिपुरी नंबर एक प्रथम, 400मी. दौड़ बालक में मनीष कोरंगा प्रथम और बालिका में ज्योति कोरंगा प्रथम रही। वहीं 800मी. दौड़ बालक में ललित कोरंगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में लक्ष्मण सिंह टाकुली, प्रेमा बोहरा, कमल सक्सेना, राजेंद्र सिंह भाकुनी, दिनेष कुमार और गोविंद सिंह थे।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के समापन में प्रधानाचार्य एसपी मिश्रा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रुद्रपुर बजाहत खान द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें