फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और बंटेगी लालबत्तियां : रावत

Fri, 15 May 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वह काम के आधार पर लालबत्ती देते हैं। पहले कार्यकर्ताओं के कामकाज का आंकलन करते हैं। उसके बाद उनके लिए काम खोजते हैं। फिर उन्हें लालबत्ती देते हैं। अभी देखते हैं किसको लालबत्ती देनी है। सीएम रावत ने कहा कि नेपाल में आए भूकंप से सीमा पर माओवादी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय को उन्होंने अवगत करवा दिया है। लिहाजा केंद्र और राज्य सरकार दोनों नए सिरे से विकास की योजनाएं बनाएं, जिससे गांव खाली न हों। मुख्यमंत्री रावत पंतनगर तराई भवन एनेक्सी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि पंतनगर विवि को केंद्रीय विवि बनवाने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेज दिया है। अब केंद्र सरकार का दायित्व है कि वह पंतनगर को केंद्रीय विवि का दर्जा देकर कृषि शिक्षा के उत्थान के कार्यक्रमों में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि पंतनगर विवि को योग्य कुलपति मिल गया है। कुलपति को स्वतंत्र रूप से काम करते रहना चाहिए। कुलपति के कामों में हस्तक्षेप न किया जाए तो एक साल के भीतर पंतनगर विवि अपना पुराना गौरव हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित हुई फसलों की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने किसानों को कम से कम 15 सौ रुपये का भुगतान किया है। इस मद में केंद्र सरकार ने कोई धनराशि नहीं दी है। इस दौरान पूर्व काबीना मंत्री तिलकराज बेहड़, जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पुष्कर राज जैन, गणेश उपाध्याय, हरीश पनेरू, सेवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें