फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान मेले में सातवें दिन भी नेपाल के श्रद्धालु उमड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। नेपाल सीमा से सटे झनकईया गंगा स्नान पर्व मेले के छठवें दिन भी नेपाली श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रविवार को दिन भर मेलाघाट रोड का यातायात वाया लोहियाहेड डायवर्ट रहा।
विज्ञापन

बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गंगा स्नान मेला शारदा नहर के तट पर चल रहा है। पहले तीन दिन थारू जनजाति के श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। चौथे दिन से नेपाल के श्रद्धालु आने लगे। शनिवार और रविवार को अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मेला कमेटी प्रबंधक पूरन सिंह धामी, अध्यक्ष शेर सिंह दानू, दीवान सिंह अन्ना, गोपाल सिंह राणा चांदा, शेर सिंह दानू, धन सिंह ऐरी, महेश जोशी आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे। झूला, सर्कस आदि का भी लोगों ने आनंद लिया। बताया कि 20 नवंबर तक मेला चलेगा। झनकईया थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राणा, एसआई मुकेश मिश्रा, प्रदीप पंत, एएसआई प्रताप सिंह मेहरा गश्त करते रहे। बताया गया कि मेले में डेढ़ सेक्शन पीएसी भी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें