फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ में लगी आग

Fri, 13 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खाली प्लाट में पड़े कबाड़ में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विशाल रूप धारण कर लिया, जिससे अगल-बगल के मकानों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

लोगों ने अपना सामान बाहर सड़क पर निकाल दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड वाहन ने आग पर काबू पाया। वहीं एकत्र हुए पड़ोसियों ने भूस्वामी पर आग लगाने का आरोप लगाया। इस दौरान भूस्वामी और पड़ोसियों की आपस में नोकझोंक भी हुई।
बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10.40  बजे कल्याणी व्यू के पास सतीश कुमार के खाली पड़े प्लाट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। आग की लपटों से घबराए अगल-बगल रहने वालों ने लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। साथ ही अपने घर में रखे गैस सिलेंडर और ज्वलनशील पदार्थ सड़क में निकाल दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
विज्ञापन

इस दौरान एकत्र हुए पड़ोसियों ने भूस्वामी पर कबाड़ में आग लगाने का आरोप लगाया। पड़ोसी अजीत सिंह, राजेश तनेजा, छंगरा सिंह, कश्मीर सिंह, बलजीत सिंह,चन्द्र पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भूस्वामी द्वारा पिछले साल भी दिवाली के बाद आग लगाई थी।
 उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भूस्वामी द्वारा खाली पड़े भूखंड में कबाड़ी को कबाड़ रखने के लिए दिया गया था। इस दौरान भूस्वामी और पड़ोसियों में नोकझोंक हो गई। नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। किसी तरह पुलिस और व्यापारी नेता ने बीच-बचाव करके मामला सुलझाया। उधर भूस्वामी ने पड़ोसियों पर उसके प्लाट में जानबूझकर कबाड़ डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें