रुद्रपुर में आयोजित गणेश महोत्सव में पूजा अर्चना करते विधायक व श्रद्धालु।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शहर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रबल इन्कलेव कॉलोनी एवं रम्पुरा वार्ड नंबर 22 में महोत्सव का शुभारंभ किया। वहां पर सोसायटी के अध्यक्ष भवानी शंकर, संदीप, सतीश वर्मा, रघुनंदन जोशी, हितेंद्र यादव, संदीप यादव, विकास, दीपक भट्ट आदि थे। इधर, गांधी कालोनी स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में गणेश की मूर्ति की स्थापना की। वहां पर पुरोहित भुवन लोहनी, अभिषेक कुमार, हैप्पी चौहान, अशोक कुमार, विनीत, सुंदर कौर, उर्मिला, शारदा देवी आदि थे। इसके अलावा दुर्गा मंदिर, पांच मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, दूधिया मंदिर सहित अनेक मंदिरों में गणेश पूजन किया गया।