पंतनगर में पुस्तकों के साथ कुलपति एवं अन्य।
- फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। विवि के यूनिवर्सिटी सेंटर (नाहेप भवन) में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के उपलक्ष्य में जीबी पंत मेमोरियल सोसायटी नई दिल्ली की ओर से छात्रों के लिए दो हजार पुस्तकें कुलपति डॉ. तेज प्रताप को सौंपी गईं। मुख्य अतिथि जीबी पंत सेलीब्रेशन कमेटी के उत्तराखंड समन्वयक ललित मोहन भट्ट ने बताया कि ये पुस्तकें छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगी। कमेटी के राजेश कुमार ने पंडित पंत के जीवन की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए सेलीब्रेशन कमेटी की ओर किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। कुलपति ने बताया कि पंडित पंत का इस विवि को बनाने में पूरा योगदान रहा है। गोविंद बल्लभ मेमोरियल सोसायटी की ओर से विवि केे छात्रों के लिए पुस्तकें सौंपी गई हैं जो गर्व की बात है। विवि को सौंपी गईं उनकी पुस्तकें निरंतर सृजित की जाएंगी। वहां डॉ. मनीषा रानी आदि थे।