फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा विधायक के सीएम बनने पर मिठाई बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खटीमा विधायक पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में रुद्रपुर के जगतपुरा में रविवार को कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई बांटी। कार्यकर्ताओं ने धामी को मुख्यमंत्री बनाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य को अपने युवा मुख्यमंत्री से रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की उम्मीद है। वहां पार्षद निमत शर्मा, राधेश शर्मा, गोविंद ठाकुर, पवित्र सरकार, उदय सरकार, प्रदीप सरकार, गोरखनाथ आदि थे। इधर, श्री बाला जी सेना के सदस्यों ने ट्रांजिट कैंप स्थित कार्यालय में एकत्र होकर खुशी व्यक्त की। वहां राजकमल रस्तोगी, हरबीर चौहान, हरिओम मौर्य, शीशराम सिंह रवि, गौरव रस्तोगी, सुनील कुमार आदि थे। इधर, रोडवेज कर्मियों ने भी पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई दी। उत्तराखंड इंपलाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष (कुमाऊं) मुकेश वर्मा ने कहा कि नए मुख्यमंत्री से रोडवेज कर्मचारी प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रगति की भी उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें