फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में फूंका भाजपा सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्यान्न पदार्थों के दामों में लगातार हो रहे इजाफे का विरोध जारी है। यूथ कांग्रेस की पंतनगर इकाई के अध्यक्ष शुभम खन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मस्जिद कॉलोनी में केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है जिसके चलते गरीब तबका जीतोड़ मेहनत के बावजूद अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है। एक तरफ गरीब जिंदा रहने के लिए संघर्षरत है, वहीं भाजपा राज्यों में जोड़तोड़ कर अपनी सरकार बनाने में व्यस्त है। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, राहुल जोशी, धीरज बिष्ट, अमित कुंद्रा, शाहरुख, सूरज गुप्ता, शाहिद हुसैन, चंदन साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें