पत्रकार रूपेश का कार सवारों से विवाद हुआ। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रूपेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में पत्रकारों और कांग्रेसियों ने रुद्रपुर कोतवाली में हंगामा करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रुद्रपुर में देर रात एक विवाद ने तूल पकड़ लिया, जब पोर्टल के पत्रकार रूपेश कुमार का कार सवारों से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। घटना के बाद एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पत्रकार रूपेश कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने रूपेश कुमार को हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई से नाराज कांग्रेसियों और जिले के पत्रकारों ने रुद्रपुर कोतवाली में हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।