राजकीय इंटर कालेज बांसखेड़ा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कालेज काशीपुर का दबदबा रहा।
शनिवार को राइंका बांसखेड़ा में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ अशोक कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। महोत्सव में विज्ञान ड्रामा, विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान मेला में शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
जिसमें विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य, पोषण, परिवहन, संचार, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छ भारत मिशन में मॉडल, चार्ट प्रदर्शित और लघु नाटिकाओं की प्रस्तुती दी। विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग में जीजीआईसी काशीपुर प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम द्वितीय, विज्ञान मेला में जीजीआईसी काशीपुर प्रथम, राइंका प्रतापपुर द्वितीय, राबाइंका महुआखेड़ा तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान ड्रामा में जीजीआईसी काशीपुर प्रथम, राइंका बांसखेड़ा द्वितीय, गुरूनानक इंटर कालेज ने तृतीय प्राप्त किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य नेतराम सिंह, राजेंद्र सिंह, अमित बाठला, राकेश खन्नी, मनोज अग्रवाल, कौशलेस कुमार गुप्ता, मुरारी यादव, देशराज सिंह चौहान, प्रीती वर्मा, लक्ष्मी, सीमा आदि थे।