फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी पंत इंटर कॉलेज की नई पहल, ऑनलाइन पैरेंट्स मीटिंग से होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अभिभावकों को अपने बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में आने वाली समस्याओं का समाधान स्कूल से मोबाइल पर करा सकते हैं। जीबी पंत स्कूल ने पहली बार ऑनलाइन पैरेंट्स मीटिंग लेकर अभिभावकों का समाधान कर नई पहल शुरू की है। सोमवार को पं. गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज की शिक्षक-शिक्षिकाओं ने झूम एप के माध्यम से कक्षा 7 ए और बी सेक्शन के अभिभावकों की ऑनलाइन बैठक ली। दोनों सेक्शनों के करीब 45 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने शिक्षिकाओं से बच्चों की घर के बाहर क्रिकेट खेलने सहित विभिन्न समस्याएं रखी। शिक्षिकाओं ने कोरोना महामारी के चलते बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर घर के अंदर ही खेलने का सुझाव दिया। शिक्षिका प्रगति शर्मा ने अभिभावकों को बताया कि अंग्रेजी विषय की दोनों पुस्तकों में चार-चार, विज्ञान के 5, एसएसटी के 3, हिंदी के 5, संस्कृत के 4, गणित के 4.2 चैप्टर पूरे हो चुके हैं। पढ़ाए गए चैप्टर को पूरा नहीं करने वाले छात्रों की कॉपियां चेक कर पाठयक्रम पूरा कराने, बच्चों का लेख सुधारने के लिए घर पर कुछ न कुछ लिखवाने के लिए कहा गया। अभिभावकों ने कहा, ज्यादा से ज्यादा बच्चों को ग्रुप से जोड़ा जाए जिससे उनकी भी पढ़ाई निरंतर हो सके। वहां पर शिक्षक राजू गौतम, प्रगति शर्मा, शैली कौशिक, राखी भारद्वाज, शिल्पी चतुर्वेदी, रूपाली शर्मा, स्वेता, बिंदिया आदि थे। प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने पैरेंट्स मिटिंग की समीक्षा की गई है। अभिभावकों से पढाई के समय अपने बच्चों को मोबाइल देने की अपील की गई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें