फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत शिविर में ठहरे झारखंड के श्रमिकों की प्रशासन ने सुन ली गुहार, उनके घर शीघ्र भेजा जाएगा

विज्ञापन
जसपुर में राहत शिविर में ठहरे श्रमिक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जसपुर। राहत शिविर में 20 दिन से ठहरे झारखंड के श्रमिक घर जाकर फिर से मजदूरी करने हरिद्वार वापस आएंगे। उन्होंने प्रशासन से उन्हें उनके घर के भेजे जाने की गुहार लगाई है। जय कांत निवासी जिला भागलपुर बिहार, विद्यानंद चौधरी निवासी जिला कटिहार बिहार, दिगंबर मंडल, प्रदीप मंडल, वीडियो मंडल, सदानंद मंडल निवासीगण जिला गोंडा झारखंड ने बताया कि वह हरिद्वार में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन में ढील होने के बाद 19 मई को पैदल हरिद्वार से अपने घर जाने के लिए आ रहे थे। 20 मई को उन्हें कुंडा थाना पुलिस ने पकड़कर बीएसबी इंटर कॉलेज में बने राहत शिविर में ठहरा दिया। तभी से यहां रह रहे हैं। दिगंबर मंडल ने बताया कि उसके घर में उसकी बूढ़ी मां है, जिसकी हालत चिंताजनक है। सभी के परिवार के सदस्य उनकी चिंता कर परेशान हैं। वह अब अपने घर जाना चाहते हैं।लॉकडाउन खत्म होने के बाद वह फिर से मजदूरी करने हरिद्वार आएंगे। उनके प्रदेशों में कम मजदूरी मिलती है। बच्चों की बेहतर परवरिश बाहर मजदूरी करके ही हो सकती है। एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि श्रमिकों को बहुत शीघ्र उनके घर बस से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें