खटीमा। गंगा स्नान व कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को भारत-नेपाल की सीमा के निकट झनकईया मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने मेले का शुभारंभ किया। गंगा स्नान के लिए स्थानीय लोगों के अलावा नेपाल और यूपी से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
सुबह करीब 10 बजे शारदा नहर के तट पर पंडित पुष्कर दत्त शक्टा ने विधिवत मंत्रोच्चारण कर गंगा मां की पूजा अर्चना की। मेले के पहले दिन काफी भीड़भाड़ रही। सिंगाड़े के लिए प्रसिद्ध झनकईया मेले में स्थानीय लोगों के अलावा बनबसा, टनकपुर, यूपी के पीलीभीत, पूरनपुर, बरेली समेत नेपाल से भी सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।
मेले में बच्चों के लिए झूले आकर्षण का केंद्र रहे। वहां पर नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेला कमेटी अध्यक्ष शेर सिंह दानू, प्रबंधक पूरन धामी, दीवान अन्ना, गोपाल सिंह राणा चांदा, रविंद्र राणा, मनोज वाधवा, हिमांशु बिष्ट आदि थे।