फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बंद घर से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

Fri, 20 Jun 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। छतरपुर निवासी व्यक्ति के बंद घर से चोरों ने 10 हजार की नकदी समेत लाखों के जेवर चुरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छतरपुर निवासी दीपक गिरी, पत्नी रीता और बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर अपनी ससुराल गए थे। बुधवार देर रात चोरों ने उनके बंद घर के दरवाजे पर लगे ताले तोड़कर लाखों के जेवर चुरा लिए। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी की नजर टूटे ताले पर गई तो उन्होंने फोन कर रीता को बताया। इस पर रीता ने पास में ही रहने वाले अपने जीजा आनंद सिंह और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर आनंद सिंह घर पहुंचे तो अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। बाद में पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज जांची। इस दौरान आनंद ने बताया कि उनकी साली रीता से बात हुई है, उसने बताया कि घर में 10 हजार की नकदी और करीब 20 लाख कीमत के जेवर रखे थे जो गायब हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें