फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोक व्यापारी के घर से पांच लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा समान। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। पत्नी का इलाज कराने गए व्यापारी के घर को निशाना बनाकर चोरों ने पांच लाख के सोने के जेवर चुरा लिए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस के अनुसार चोरों ने मेन गेट को फांदकर घर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में पांच मंदिर के नजदीक व्यापारी पंकज ग्रोवर किराये के मकान पर प्रथम तल पर रहते हैं। पंकज का गल्ला मंडी में घरेलू सामान का थोक का कारोबार है। भूतल में मकान मालिक की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। पिछले कई माह से पंकज की पत्नी की किडनी खराब है। किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए पंकज पिछले एक माह से देहरादून और दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं।
पंकज की ससुराल भी शहर में ही है तो उनकी पत्नी अकसर मायके में रहती हैं। पीड़ित के अनुसार एक माह से घर में कोई नहीं रह रहा था। घर की दूसरी मंजिल में पंकज ने अपने व्यापार का गोदाम बना रखा है। इस बीच गोदाम से समान लेने के लिए उनकी दुकान में काम करने वाले नौकर अक्सर उस घर में आते हैं। रविवार दोपहर को जब उनके नौकर गोदाम से सामान लेने पहुंचे तो घर के दरवाजे में लगी जाली टूटी थी और दरवाजा खुला था। वहीं जीने में जाली को तोड़ने वाली ईंट भी पड़ी थी। इसके अलावा घर के अंदर रखा सारा समान बिखरा था।
विज्ञापन

नौकरों की सूचना पर पंकज मौके पर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली से एसएसआई कमाल खान भी पहुंचे। पीड़ित से बात करने के बाद पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू की। हालांकि पुलिस को सीसीटीवी से कोई सुराग नहीं मिला। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और महामंत्री हरीश अरोरा भी पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं मिल सकी थी।
जेवर के अलावा चोरों ने किसी चीज को हाथ नहीं लगाया
रुद्रपुर। घर में चोर दरवाजे खोलने के बाद सीधे सामने बने कमरे में घुस गए। कमरे में बनी अलमारी को तोड़कर चोरों ने वहां रखे सोने के जेवर चुरा लिए। पीड़ित के मुताबिक जेवर आठ से 10 तोले के बीच हैं जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा वहां सिलिंडर, गोदाम का समान, लैपटॉप आदि चीजें भी रखी थीं लेकिन चोरों ने और किसी भी वस्तु को हाथ नहीं लगाया। हालांकि कोतवाली पुलिस का कहना है कि व्यापारी के नौकरों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। संवाद
सिपाही के घर दिनदहाड़े चोरी, नकदी व ढाई तोला जेवर
रुद्रपुर। शांति विहार कॉलोनी में एक सिपाही के घर में घुसकर चोरों ने दिनदहाड़े 49 हजार की नकदी व ढाई तोला सोने के जेवर चुरा लिए। घटना के समय सिपाही के घर में कोई नहीं था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भूरारानी क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी निवासी प्रकाश चंद्र पुलिस कार्यालय में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। प्रकाश ने बताया कि उनकी मां गांव गई हैं। शुक्रवार सुबह उनका भाई हल्द्वानी नौकरी करने गया था जबकि वह भी करीब नौ बजे ड्यूटी के लिए चले गए थे।
इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी से 49 हजार की नकदी और सोने की एक अंगूठी, दो मंगलसूत्र व एक जोड़ी कान के झुमके चुरा लिए। जब शाम को प्रकाश घर लौटे तो घर का तोला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। आननफानन में 112 में फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी।
भूरारानी क्षेत्र को चोरों ने किया टारगेट
रुद्रपुर। भूरारानी क्षेत्र में जिस तरह से चोरी की वारदात बढ़ रही हैं इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि चोरों ने उस क्षेत्र को पूरी तरह से टारगेट कर लिया है। पिछले तीन माह में इस क्षेत्र में चोरी की करीब चार घटनाएं हो चुकी है। इसके अलावा बाइक सवारों ने रास्ते में चलते कई लोगों के पर्स और सोने की चेन छीनी है। संवाद
केस - 1
10 मई को भूरारानी क्षेत्र के एलाइंस सिटी वन चोरों ने एक घर में धावा बोलकर वहां से करीब 10 लाख की नकदी व जेवर चुरा लिए थे। इसके अलावा घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी चोर अपने साथ ले गए थे।
केस - 2
17 अगस्त की रात को भूरारानी स्थित सरस्वती इन्क्लेव में चोरों ने भाजपा नेता के भाई के घर से लाखों की नकदी, जेवर व लाइसेंसी बंदूक और कारतूस चुरा लिए थे। पुलिस अब तक उस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
केस - 3
18 अगस्त को इसी क्षेत्र में काशीपुर रोड से चोरों ने एक ट्रक चुरा लिया था। चोर ट्रक चालक और परिचालक को कुछ दूर ले जाने के बाद फेंक गए थे। हालांकि इस मामले का करीब एक हफ्ते के अंदर पुलिस ने खुलासा कर दिया था।

जाली तोड़ने के लिए इस्तेमाल हुई ईंट।- फोटो : RUDRAPUR

इसी गेट को फांदकर चोर ने घर के अंदर किया प्रवेश।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें