फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अवैध कालोनियों की प्लाटिंग पर चली जेसीबी

Fri, 31 May 2024 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। अवैध काॅलोनियों पर जिला प्राधिकरण का पंजा चला। बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की टीम ने बेेरिया दौलत रोड, गांव खमरिया और आजाद नगर क्षेत्र में अवैध रूप से काटी गई काॅलोनियों की प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

बाजपुर तहसील क्षेत्र में कॉलोनाइजरों की ओर से कृषि भूमि पर अवैध रूप से काॅलोनियां विकसित की जा रही हैं। प्राधिकरण की टीम ने सर्वेक्षण कर अवैध काॅलोनियों को चिह्नित किया है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला ने क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे।
बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम जेसीबी सहित पूरी तैयारी के साथ बाजपुर पहुंची। इस दौरान टीम ने काॅलोनाइजर मेघराज आदि की बेरिया दौलत रोड, गांव खमरिया और आजादनगर जीत, सर्वजीत सिंह आदि मुण्डिया पिस्तौर, मुरादाबाद नैनीताल रोड, गुरुद्वारा के सामने विकसित की जा रही कॉलोनियों का ध्वस्तीकरण किया। टीम ने जेसीबी से पक्के रास्तों सहित अन्य निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इधर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला ने काॅलोनाइजरों से विधिवत मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत होने पर ही निर्माण की प्रक्रिया करने की अपील की है।
विज्ञापन



-
बाजपुर क्षेत्र में अवैध काॅलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है, अभियान जारी रहेगा। अनाधिकृत रूप से काटी जा रही काॅलोनियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-अभय प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें