फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे किनारे नाले पर अतिक्रमण पर चली जेसीबी 

Sat, 06 Jul 2019 12:25 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रुद्रपुर में रोडवेज गेट पर स्थित खोखे को तोड़ती जेसीबी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नेशनल हाईवे में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की वजह से ट्रैफिक और बरसात में नाले चोक होने की समस्या के मद्देनजर नगर निगम ने पुलिस प्रशासन के साथ अभियान चलाया। टीम ने नाली पर किए गए दर्जनों अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त कर दिए। रोडवेज गेट से सटाकर रखे गए चार खोखों को जेसीबी से तोड़ दिया। अभियान के दौरान टीम ने सामान भी जब्त किया। शनिवार को नगर निगम की टीम हटाए गए अतिक्रमण वाले क्षेत्रों पर नजर रखेगी और दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एमएनए जयभारत सिंह, एसडीएम मुक्ता मिश्रा, सीओ हिमांशु शाह की अगुवाई में पुलिस फोर्स के साथ निगम कर्मियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कोतवाली के पास से की। टीम ने नाले के ऊपर डाली गई स्लैब और अन्य निर्माण ध्वस्त करने शुरू किए तो दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम को देखकर कई दुकानदारों ने खुद ही नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाना और सामान समेटना शुरू कर दिया। कुछ दुकानदारों ने टीम से खुद ही निर्माण तोड़ने के लिए मोहलत भी मांगी लेकिन टीम ने उनकी एक भी नहीं सुनी।

टीम ने कोतवाली से डीडी चौक तक नाले पर किए अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त कर दिए। टीम ने नैनीताल रोड पर रोडवेज गेट के बगल में रखे गए चार खोखों को तोड़ दिया। हालांकि खोखे तोड़ने से पहले ही दुकानदार अधिकांश सामान बाहर निकाल चुके थे। टीम ने दुकानदारों को नाले पर किसी तरह का सामान या निर्माण करने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी। टीम में उपनगर आयुक्त रिंकू बिष्ट, कोतवाल कैलाश भट्ट, तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा, कर अधीक्षक महेश पाठक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्यामें फोर्स तैनात रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें