फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मां के साथ दंडवत यात्रा पर निकले सुंदरपुर के जयदेव साना

Thu, 29 May 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर के सुंदरनगर से दंडवत यात्रा पर निकले जयदेव साना और मां आशा।
विज्ञापन
गदरपुर। सुंदरपुर निवासी 25 वर्षीय जयदेव साना ने 26 मई को रामबाग मंदिर से केदारनाथ धाम की दंडवत यात्रा की शुरूआत की। यात्रा में उसकी 60 वर्षीय मां आशा भी साथ चल रही हैं। जयदेव साना ने बताया कि गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा और उनकी बेहतर देखरेख की कामना के साथ उन्होंने केदारनाथ धाम की दंडवत यात्रा शुरू की है। कहा बाबा केदारनाथ के आशीर्वाद से उनकी यात्रा करीब पांच माह में पूरी होने की संभावना है। गदरपुर पहुंचने पर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ने सभासदों और व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने पदाधिकारियों के साथ मां-बेटे का स्वागत किया। वहां महामंत्री संदीप चावला, राहुल अनेजा, संजीव अरोरा, राकेश गुंबर, मनोज पांडेय, आकाश कोचर आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें