फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसएसबी परिसर में लगा आपातकालीन बचाव व परामर्श शिविर

Thu, 29 May 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
एसएसबी  जवानों को सीपीआर का प्रशिक्षण देते डॉक्टर।
विज्ञापन
सितारगंज। 57 वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर में कमांडेंट मनोहर लाल के नेतृत्व में हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल के सहयोग से एसएसबी परिसर में आपातकालीन बचाव एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. मुनिब ने जवानों को इमरजेंसी इवेक्यूएशन की प्रक्रिया और कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर स्थिति में मरीजों को दिए जाने वाले त्वरित उपायों से अवगत कराया। उन्होंने जवानों को सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया। डॉ. निकहत ने महिलाओं की प्रसूति स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं व दैनिक स्वास्थ्य देखभाल के विषय में सुझाव और परामर्श दिया। कृति शर्मा ने मोटापे से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से अवगत कराते हुए संतुलित आहार के महत्व को समझाया। वहां द्वितीय कमान अधिकारी मनोज कुमार, डॉ. बीबी सिंह, उप कमांडेंट दीपक तोमर, अनिल यादव आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें