फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीज स्कूल में ग्रांड पेरेंट्स डे मनाया

Sun, 19 Feb 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
जेसीज स्कूल में कार्यकम्र प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के जेसीज पब्लिक स्कूल में बुजुर्गों के सम्मान में ग्रांड पेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। ‘विरासत-युग बदला, बदला हिंदुस्तान’ पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। मुख्य अतिथि प्रिंसिपल आर्किटेक्ट फाइन एज विवेक किशोर, विशिष्ट अतिथि पॉलीटेक्निक कॉलेज के मैनेजर अतुल बंसल, आर्किटेक्ट अमृतवीर सिंह सब्बरवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इसके बाद मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभाजन की पीड़ा को व्यक्त करता नाटक रावी पार, वसुधैव कुटुंबकम, महिषासुर मर्दिनी ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हम हिंदुस्तानी, मिले सुर मेरा तुम्हारा, वोे सुहाना बचपन आदि की प्रस्तुति ने भी वाहवाही लूटी। ‘ये मिट्टी नहीं सोना है’ कार्यक्रम में सैंड आर्ट प्रजेंटेशन ने ऐतिहासिक प्रसिद्ध स्मारकों को प्रदर्शित कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता एवं उपभोगवादी संस्कृति के कारण बच्चों में बुजुर्गों के प्रति सम्मान घट रहा है। जेसीज पब्लिक स्कूल उच्चस्तरीय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारवान बनने के लिए सदैव प्रयासरत है। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में इंद्रजीत अरोरा, सुरेंद्र गिरधर, अंकुर मित्तल, विकास शर्मा, जीएस रावत, राजेंद्र श्रीधर, डीपीएस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा बोस आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें