काशीपुर। कर्लिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से इंटर स्कूल फ्लोर कर्लिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जसपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
बरखेड़ी स्थित एकेडमी में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एकेडमी चेयरमैन सुखविंदर सिंह ने किया। चैंपियनशिप में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, सितारगंज, नानकमत्ता के 85 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जसपुर की टीम ने प्रथम, नानकमत्ता की टीम ने द्वितीय और काशीपुर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। एसोसिएशन के डायरेक्टर मुकेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर फ्लोर कर्लिंग खेल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। वहां राज सिंह, आकाशदीप सिंह, नेहा, सूरज सिंह, अजय सिंह, राज गौतम, अमन कनौजिया, भावना, खुशबू आदि मौजूद रहे।